---विज्ञापन---

खेल

IND vs NAM Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच? जानें पूरी डिटेल्स

IND vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत और नामीबिया की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 11, 2026 18:14
India vs Namibia, T20 World Cup 2026
India vs Namibia, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, India vs Namibia Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका को हराकर शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया अब गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम नामीबिया को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हालांकि, टीम इंडिया नामीबिया को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

नामीबिया को अपने पहले मैच में भले ही नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसने कड़ी चुनौती पेश की थी. ऐसे में नामीबिया की टीम पिछली गलतियों से सबक लेकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs NAM: कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NAM: कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस किया जाएगा.

---विज्ञापन---

IND vs NAM: टीवी पर कहां देखें लाइव?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले भारत बनाम नामीबिया मैच को फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. यहां आप विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री में मैच का आनंद ले सकते हैं.

IND vs NAM: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम नामीबिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ कंगारू कप्तान! स्टीव स्मिथ करेंगे रिप्लेस

IND vs NAM: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्त्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन (विकेटकीपर), जैक ब्रसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हींगो.

ये भी पढ़ें- AFG vs SA: सबकुछ झोंक कर भी बाजी नहीं पलट सके गुरबाज, हार से टूट गया दिल, बीच मैदान हुए भावुक 

First published on: Feb 11, 2026 06:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.