IND vs ENG: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। उन्हें फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह की जगह तीसरे टी20 मैच में मौका मिला था। इस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की थी और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं, अब टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में अब सब के मन में यही सवाल है कि क्या मोहम्मद शमी को पांचवें टी20 मैच में मौका मिलेगा। इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया है।
कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया शमी को लेकर बड़ा अपडेट
शमी को लेकर बात करते हुए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा, “तीसरे टी20 मैच में शमी ने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी। वार्मअप में भी वो अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वो जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। उन्हें शायद पांचवें मैच में मौका मिलेगा और हम देखेंगे कि चीजें कैसी होती हैं। मैं उन्हें वापस टीम में शामिल करने से उत्साहित हूं। वो अपने अनुभव को युवा गेंदबाजों के साथ शेयर कर रहे हैं, जिससे युवा गेंदबाजों को फायदा हो रहा है। उन्हें टीम में फिर से शामिल करना शानदार है।” राजकोट टी20 में शमी ने तीन ओवर में 25 रन दिए थे। नवंबर 2022 के बाद से यह उनका पहला टी20 मैच था।
शमी की फॉर्म भारत के लिए महत्वपूर्ण
शमी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। टखने की चोट के बाद से उन्होंने कोई वनडे मैच नहीं खेला है। शमी का फॉर्म भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर यह देखते हुए कि जसप्रीत बुमराह को अभी तक फिट घोषित नहीं किया गया है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में 11 फरवरी तक बदलाव कर सकता है।
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
29 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
35 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
51 mins agoLIVE: भारत की दमदार शुरुआत, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines