हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: क्या 5वें टेस्ट में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? सवालों के बीच गौतम गंभीर का सटीक जवाब

चौथे टेस्ट के समापन के साथ जसप्रीत बुमराह के सीरीज में 3 मैच पूरे हो गए हैं। उनके अगला मैच खेलने की संभावना कम है और गौतम गंभीर से इस विषय पर सवाल किया गया। उनका जवाब अब सामने आया है।

विज्ञापन
क्या जसप्रीत बुमराह खेलेंगे 5वां टेस्ट? (Image Credit: Instagram/Indiancricketteam)

IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ हो गया है। इंग्लैंड 4 टेस्ट के बाद सीरीज में 2-1 से आगे है। भारतीय टीम के लिए पांचवां मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। अगर उन्हें सीरीज को ड्रॉ कराना है, तो ओवल में होने वाला यह मैच जीतना ही होगा। ऐसे में भारतीय गेंदबाजी अटैक के लीडर जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सवाल है। इसी का अब गौतम गंभीर ने सटीक जवाब दिया है।

क्या 5वां टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले ही ऐलान हो गया था कि जसप्रीत बुमराह सिर्फ 3 मैच खेलेंगे। चौथे टेस्ट के समापन के साथ जसप्रीत के श्रृंखला में 3 मैच हो चुके हैं। इसी वजह से सवाल यह है कि ओवल में होने वाले महत्वपूर्ण मैच के लिए जसप्रीत अपना फैसला बदलेंगे, या नहीं। मैनचेस्टर टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर से जसप्रीत बुमराह के अगला मैच खेलने की संभावना पर सवाल किया गया। गंभीर ने कहा, ‘अभी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है और फैसला नहीं हुआ है कि आखिरी टेस्ट मैच जसप्रीत बुमराह खेलेंगे, या नहीं। जो भी खेलेगा, वो इस देश के लिए अपना काम करने की पूरी कोशिश करेगा।’

गेंदबाजों की फिटनेस पर गौतम गंभीर ने दिया अपडेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर से भारतीय गेंदबाजों की चोट को लेकर सवाल किया गया। दरअसल, चौथे टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान अर्शदीप की उंगली पर कट लग गया था। इसके अलावा आकाश दीप भी चोटिल थे और मैनचेस्टर टेस्ट से उन्हें बाहर होना पड़ा। गंभीर ने अपडेट दिया और कहा, ‘सभी तेज गेंदबाज फिट हैं और किसी को कोई चोट नहीं है।’

विज्ञापन

ओवल टेस्ट के लिए भारतीय गेंदबाजी में बदलाव तय?

अंशुल कंबोज ने चौथे मैच द्वारा अपना टेस्ट डेब्यू किया और वो सिर्फ एक विकेट झटकने में सफल रहे। गौतम गंभीर ने बता दिया है कि अन्य तेज गेंदबाज फिट हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह आकाश दीप की टीम में एंट्री हो सकती है। अगर जसप्रीत नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है।


ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘कहने के लिए कुछ नहीं है’, हैंडशेक विवाद पर भड़के गौतम गंभीर, कड़े शब्दों में की इंग्लैंड की आलोचना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola