IND vs ENG Rohit Sharma Speaks on Retirement Plan Step Away From Cricket After Dharamshala Test
विज्ञापन

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट के सवाल पर तोड़ी चुप्पी, हिटमैन ने बताया कब लेंगे संन्यास?

Rohit Sharma Speaks Up on Taking Retirement: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल 2024 को 37 साल के हो जाएंगे। उनके पास क्रिकेट में करीब 17 साल का अनुभव है। 2007 से वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी उम्र के इस पड़ाव पर अक्सर उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगती हैं। अब हिटमैन ने खुद अपने रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया और बताया कि वह कब संन्यास लेंगे?

Rohit Sharma Speaks Up on Taking Retirement: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उस टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद रोहित शर्मा करीब दो महीने के लिए अंडरग्राउंड हो गए। सभी ने उनके रिटायरमेंट पर अटकलें लगाना शुरू कर दिया। फिर साउथ अफ्रीका सीरीज में टेस्ट टीम में वह शामिल हुए। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी टी20 सीरीज में वह लौटे और शतक भी लगाया।

अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह सभी मुकाबले खेले और टीम को 4-1 से जीत भी दिला दी। धर्मशाला में सीरीज जीतने और पांचवें टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। रोहित शर्मा ने मैच के बाद जियो सिनेमा पर अपने रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया। उनके साथ जहीर खान भी उस वक्त मौजूद थे। रोहित ने इस दौरान यह भी बताया कि वह कब संन्यास लेंगे।

विज्ञापन

हिटमैन कब लेंगे रिटायरमेंट?

रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट लेने के अपने प्लान पर बताया,’जब एक दिन मैं सोकर उठा और मुझे खुद में लगेगा कि मैं अब ठीक नहीं हूं खेलने के लिए। उस दिन मैं क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने पिछले दो-तीन सालों में अपने खेल को सुधारा है।’ आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने पिछले कुछ दिनों में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में भी शतक लगा दिए हैं। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी रोहित के बल्ले से दो शतक निकले।

विज्ञापन

कैसा रहा रोहित शर्मा का करियर?

रोहित शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 59 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4138 रन दर्ज हैं जिसमें 12 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 31 शतक और 55 अर्धशतक के साथ 10709 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में रोहित 5 शतक और 29 अर्धशतक के साथ 3974 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा 2007 से वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। वहीं 2013 में उन्होंने टेस्ड डेब्यू किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ