6,6,6… IPL 2026 से पहले KKR की बढ़ी टेंशन, उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटाए 36 रन, अनजान बल्लेबाजों ने किया बुरा हाल

Umran Malik: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक के हालिया प्रदर्शन ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. हाल ही में एक मैच में उमरान की जमकर पिटाई हुई और उन्होंने दो ओवर में कुल 59 रन लुटा दिए.

Umran Malik

Umran Malik

Umran Malik, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने में अभी एक महीने से भी कम का समय बाकी है और सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, केकेआर ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को आईपीएल 2025 के लिए 75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिव वह चोट के कारण उस सीजन में खेल नहीं पाए.

विज्ञापन

इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2026 सीजन के लिए रिटेन किया है, लेकिन उनके हालिया फॉर्म ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. नवी मुंबई में खेले जा रहे डीवाई पाटिल टी20 कप में कुछ अनजान बल्लेबाजों ने उमरान की जमकर कुटाई की है, जहां उन्होंने एक ओवर में 36 रन लुटा दिए और दो ओवर में कुल 59 रन देकर काफी महंगे साबित हुए.

विज्ञापन

उमरान मलिक की हुई जमकर कुटाई

26 साल के उमरान मलिक भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं. उमरान घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं, लेकिन अभी वह रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर टीम का हिस्सा नहीं है. वह फिलहाल नवी मुंबई में जारी डीवाई पाटिल टी20 कप में टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेल रहे हैं. इस टीम की कप्तानी शार्दुल ठाकुर के हाथों में है. उमरान मुंबई कस्टम्स के खिलाफ मैच में काफी महंगे साबित हुए और बल्लेबाजों ने उनकी खूब पिटाई की. वह दिसंबर 2025 के बाद कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट खेलने उतरे थे.

इस मैच में उमरान ने दो ओवर में फेंके और कुल 59 रन लुटा दिए. पहले ओवर में उन्होंने एक चौका और तीन छक्कों के साथ कुल 23 रन खर्च किए. इसके बाद जब वह 13वां ओवर फेंकने आए तो 36 रन लुटा दिए. इस ओवर में मुंबई कस्टम्स के बल्लेबाजों ने उमरान की गेंदों की जमकर धुनाई करते हुए तीन चौके और तीन छक्के जड़े. इसके अलावा, उन्होंने इस ओवर के दौरान तीन नो-बॉल और एक वाइड बॉल भी फेंकी. उमरान का प्रदर्शन पिछले कुल सालों में लगातार गिरता रहा है. अब इस खराब प्रदर्शन से KKR टीम की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी.

विज्ञापन

टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमरान मलिक

उमरान मलिक को भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने का भारतीय गेंदबाज हैं और IPL में भी उनके नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. उनकी रफ्तार तो जबरदस्त है, लेकिन उनकी लाइन-लेंथ को लेकर दिक्कत रही है. वह सही एरिया में लगातार गेंद नहीं डाल पाने की वजह से वह काफी महंगे साबित होते हैं.

इसी कारण उमरान लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. वह साल 2023 से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. वह भारत के लिए अब तक 10 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच जुलाई 2023 में खेला था. पिछले दो IPL सीजन में भी उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला.

विज्ञापन

KKR की बढ़ी मुश्किलें

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुश्ताफिजुर रहमान पर बैन की वजह से अगला सीजन नहीं खेल पाएंगे. वहीं, तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हैं और उनकी वापसी को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है. इसके अलावा, श्रीलंकाई पेसर मथीसा पथिराना भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनका खेलना भी मुश्किल लग रहा है. ऐसे में उमरान का महंगा स्पेल देखकर KKR मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ