IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, सेमीफाइनल की राह हुई आसान!

India vs Zimbabwe Super 8 match: भारत और जिम्बाब्वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में आमने सामने होंगे. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है. ऐसे में मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है.

Cricket News - 2026-02-26T133450.490

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में 26 फरवरी को भिड़ंत होने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है. सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना अहम है. हालांकि मैच से पहले भारतीय टीम के लिए खुशखबरी सामने आई है.

विज्ञापन

भारत के लिए आई गुड न्यूज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है. दरअसल चेन्नई में 26 फरवरी के दिन मौसम साफ है और मैच में बारिश का खतरा नहीं है. भारत के लिए ये अच्छी खबर है, क्योंकि अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो भारत को इसका नुकसान होगा.

विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई में धूप निकली है. इस लिहाज से पिच को पर्याप्त मात्रा में धूप मिलेगी, जिससे फिरकी गेंदबाजों को मदद मिलेगी. गेंद पुरानी होने के बाद चेन्नई की पिच पर स्पिनरों को खूब मदद मिलती है. भारत के फिरकी गेंदबाज जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को आसानी से फंसा सकते हैं, जबकि टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिनरों को अच्छा खेलते हैं. भारत की प्लेइंग 11 में भी बदलाव हो सकता है. माना जा रहा है कि संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह मिलेगी, जबकि अभिषेक शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. अभिषेक अब तक खेले गए 4 मैच में 3 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत आगे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 में अब तक 13 मैच खेले गए हैं. भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबले जीते हैं. भारत हेड टू हेड में काफी आगे है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ