India vs England: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में जीत की उम्मीद कर रही इंग्लिश टीम को निराशा हाथ लगी, जहां भारत ने उसे 150 रनों से रौंद दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेशक टीम हार गई, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। भारत से मिले 248 रनों के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 97 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए सॉल्ट ने सिर्फ 23 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
फिल सॉल्ट ने रचा इतिहास
अपनी इस पारी के दम पर सॉल्ट अब पारी की पहली गेंद पर 37 बार बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत से मिले 248 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट के जवाब में इंग्लैंड को तेज शुरुआत की जरूरत थी और इसका जिम्मा सॉल्ट ने उठाया। हालांकि उन्हें टीम के बाकी साथी खिलाड़ियों से उतना अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, जिससे टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पहले ओवर में 17 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘पिछले दो घंटे में जितने छक्के…’, अभिषेक की तारीफ में इंग्लिश क्रिकेटर ने खुद का उड़ाया मजाक
दुबे ने खत्म की सॉल्ट की पारी
इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक गगनचुंबी छक्का बटोरा। उनकी पारी भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने खत्म की और उन्हें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। बता दें कि भारत ने चार में से तीन मैच जीतकर टी-20 सीरीज पहले ही जीत ली थी। टीम को पहले और दूसरे मैच में सात और दो विकेट से जीत मिली, जबकि तीसरे मैच में इंग्लैंड ने पलटवार करते हुए 26 रनों से जीत दर्ज की।
छह फरवरी से हो रही वनडे सीरीज की शुरुआत
इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए चौथा मैच 15 रन से जीता और इसी के साथ टी-20 सीरीज भी अपने नाम कर ली। टी-20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम टी-20 सीरीज से बिल्कुल अलग होगी, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत समेत सभी बड़े खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: Concussion विवाद के बाद शिवम दुबे का तगड़ा पलटवार, अकेले कर दी इंग्लिश टीम की बोलती बंद
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
14 mins agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
1 hr agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
1 hr agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines