Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

अपने ही फैंस के निशाने पर आए किंग कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लग गई क्लास!

Virat Kohli: विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भी वो फ्लॉप हो गए थे।

Author
Edited By : Ashutosh Singh Updated: Feb 11, 2025 18:18
Virat Kohli
Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली इस समय अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद से ही वो संघर्ष कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में भी उनकी वापसी कुछ यादगार नहीं रही थी। इसी बीच विराट कोहली अपने एक पोस्ट की वजह से ट्रोल हो गए हैं।

फैंस ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक

विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फेलवर ड्रिंक का प्रमोशन करते हुए हुए पोस्ट डाला था। उनकी इस पोस्ट पर अब फैंस ने उन पर जमकर निशाना साधा है। फैंस ने उनकी खराब फॉर्म को लेकर भी सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने तो कहा है कि ऑफ साइड की बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला नहीं लगाना है।

---विज्ञापन---

 

सोशल मीडिया पर फैंस ने उड़ाया मजाक

 

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी हुए फ्लॉप

विराट कोहली पहले वनडे में घुटने में सूजन की वजह से नहीं खेल पाए थे। वहीं, दूसरे मैच में भी वो फ्लॉप रहे थे। दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली सिर्फ 5 र्न्ब्नाकर आउट हो गए थे। इसके बाद भी विराट कोहली की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। वहीं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो तीसरे मैच में फॉर्म में वापसी करते हुए एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

First published on: Feb 11, 2025 06:16 PM

संबंधित खबरें