हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने क्यों बताया गंभीर की सोच को वाहियात? मैनचेस्टर टेस्ट के बाद शुरू नया विवाद!

गौतम गंभीर ने हाल ही में बयान देते हुए कहा था कि टेस्ट में इंजरी रिप्लेसमेंट का विकल्प होना चाहिए। हालांकि, बेन स्टोक्स ने इस सोच को वाहियात बताते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
बेन स्टोक्स का बड़ा बयान

Ben Stokes Disagrees Gautam Gambhir: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का समापन हो गया है। पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हो गए और अब वो 5वें मुकाबले में नहीं खेलेंगे। कई सारे फैंस और दिग्गजों का मानना था कि चोटिल होने पर खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट उपलब्ध होना चाहिए। भारतीय कोच गौतम गंभीर का भी कुछ ऐसा ही सोचना था। हालांकि, बेन स्टोक्स इंजरी रिप्लेसमेंट के पूरी तरह खिलाफ हैं। इसने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद शुरू कर दिया है।

इंजरी रिप्लेसमेंट पर गौतम गंभीर ने क्या कहा?

गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इंजरी रिप्लेसमेंट का नियम आना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं तैयार हूं। अगर अंपायर और मैच रेफरी को लगता है कि चोट गहरी है, तो फैसला ले सकते हैं। मुझे लगता है कि यह नियम होना जरुरी है, जहां अगर चोट साफ तौर पर दिखाई दे रही है, तो फिर आपको सब्स्टीट्यूट मिले। ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है और ऐसी सीरीज में, जहां मैच बेहद करीब जा रहा है। आप सोचिए कि अगर हम 10 लोगों के साथ 11 के खिलाफ खेलते हैं, तो यह कितना बुरा होगा।’

बेन स्टोक्स ने इंजरी रिप्लेसमेंट के विषय को बताया वाहियात

बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद इंजरी रिप्लेसमेंट को लेकर हो रही बातचीत पर अपनी राय दी। उनके अनुसार टीमें इसका गलत फायदा उठाएगी और फ्रेश खिलाड़ियों को मैदान पर बीच मैच में आ सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इंजरी रिप्लेसमेंट के बारे में बात होना वाहियात चीज है। मुझे लगता है कि इसमें काफी कमाईं होंगी। आप मैच के लिए अपनी 11 चुनते हैं और चोट गेम का हिस्सा है। मुझे कंकशन रिप्लेसमेंट समझ में आता है, क्योंकि यह खिलाड़ी की भलाई और सुरक्षा के लिए है।’

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने आगे कहा, मुझे लगता है कि इंजरी रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा रुक जानी चाहिए, क्योंकि अगर आप मुझे एक MRI स्कैनर दे देंगे, तो मैं किसी और को सीधा ला सकता हूं। यह दिखाया जा सकता है कि आपका घुटना सूज गया है और हम अब एक फ्रेश गेंदबाज ला सकते हैं। इस विषय पर चर्चा बंद हो जानी चाहिए।’


ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या 5वें टेस्ट में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? सवालों के बीच गौतम गंभीर का सटीक जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola