IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीत कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड के पास इस सीरीज में वापसी करने का आखिरी मौका है। इंग्लैंड के लिए करो या मरो के हलात बने हुए हैं। मैच से पहले आइए जानते हैं राजकोट का मौसम कैसा रहेगा।
जानें कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजकोट में धूप निकलेगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के साथ मौसम गर्म रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा उत्तर-उत्तरपश्चिम से 9 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती है। बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है। बादल छाए रहने की संभावना 28% प्रतिशत है। मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। ऐसे में फैंस को एक्शन पैक्ड मैच देखें को मिलेगा।
इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान
भारत के खिलाफ तीसरे टी 20 मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। कप्तान जोस बटलर ने टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। भारत के खिलाफ शुरूआती दो मैचों में जोस बटलर को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका है। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज तीसरे मैच में बड़ा धमाल करना चाहेंगे। इस मैच में सभी की निगाह बटलर के अलावा फिल साल्ट, हैरी ब्रुक और लियाम लिविंगस्टोन पर होगी। ये तीनों ही आईपीएल में खेल चुके हैं। टीम मैनेजमेंट भी उनसे इस मैच में एक बड़ी पारी उम्मीद कर रहा होगा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हो सकता है बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी 20 मैच में टीम इंडिया एक बदलाव कर सकती है। ध्रुव जुरेल की जगह पर शिवम दुबे को मौका दिया जा सकता है। शिवम दुबे तेजी से रन बनाने में माहिर है। इसके अलावा वो जरूरत के समय पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया
24 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
4 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, मेंस रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines