IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश और खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया था। इस टेस्ट मैच का पहला दिन भी बारिश और खराब रोशनी की वजह से प्रभावित रहा था। पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही मैच हो सका था।
टीम इंडिया के लिए यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से काफी ज्यादा अहम है। ऐसे में अगर ये टेस्ट मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ा झटका होगा। वहीं, 9 साल के बाद ऐसा हुआ है, जब टीम इंडिया घर पर टेस्ट मैच खेल रही हैं और पूरे दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया हो।
2015 में हुआ था आखिरी बार ऐसा
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2015 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज घर पर खेल हो रही थी। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में पहले दिन बारिश नहीं हुई थी। लेकिन इसके बाद चार दिन लगातार बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। वहीं, अब 9 साल के बाद ठीक वैसे ही हुआ है।
उस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही दिन 214 रनों पर ही सिमट गई थी। वहीं, टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद बारिश विलेन बन गई और मैच नहीं हो सका। बारिश की वजह से ये मैच ड्रॉ हुआ था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका।
बांग्लादेश ने बनाए 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन
कानपुर टेस्ट मैच में अभी तक बांग्लादेश ने 35 ओवर्स के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश ने जाकिर हसन, शदमन इस्लाम और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का विकेट गंवा दिया है। भारत के लिए अभी तक आकाश दीप ने 2 और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
34 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines