IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 184 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली है। एक समय पर टीम इंडिया इस मुकाबले को आसानी से ड्रॉ कराती हुई नजर आ रही थी, लेकिन एक फैसले ने मैच का रुख ही बदल दिया।
थर्ड अंपायर के विवादित फैसले की वजह से भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल की जुझारू पारी का अंत हो गया था। तमाम दिग्गजों और क्रिकेट जानकारों का मानना है कि यशस्वी जायसवाल नॉट आउट थे, लेकिन उन्हें बांग्लादेश के अंपायर शरफुद्दौला सैकल ने आउट करार दिया था।
थर्ड अंपायर ने दिया विवादित फैसला
चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन आखिरी सेशन के खेल में 71वां ओवर करने आए पैट कमिंस करने आए थे। इस दौरान कमिंस की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। इस दौरान बॉल यशस्वी के बल्ले और ग्लब्स के करीब से गुजरी, जिसे विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने लपक लिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नकार दिया। कप्तान कमिंस ने तुरंत फिर रिव्यू ले लिया। थर्ड अंपायर ने बार बार रिप्ले देखने के बाद यशस्वी को आउट करार दिया, जबकि स्नीको मीटर में बल्ले और गेंद के बीच संपर्क का कोई भी सबूत नहीं था। मशीन में भी कोई हलचल नहीं हुई थी, इसके बाद अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दिया था।
जानें कौन हैं थर्ड अंपायर शरफुद्दौला सैकल
बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में र्ड अंपायर की भूमिका में बांग्लादेश के शरफुद्दौला सैकल नजर आ रहे थे। पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर हैं। वो इसी साल वो आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल हुए हैं। वो बांग्लादेश की तरफ से आईसीसी के एलीट पैनल में जगह बनाने वाले पहले अंपायर हैं। शरफुद्दौला सैकल 100 वनडे, 73 टी20 इंटरनेशनल और 23 टेस्ट मैच में अंपायरिंग कर चुके हैं। इसके अलावा 45 विमेंस इंटरनेशनल मैच में भी अंपायरिंग की है।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल
1 min agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
4 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
13 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
54 mins agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में रिकर्व मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर मेडल, लवलीना की नजरें गोल्ड पर
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines