IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाने के बाद से ही विराट कोहली लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 5वें दिन फैंस को विराट कोहली से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में सिर्फ 5 रन बनाए। उन्हें स्टार्क ने आउट किया था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी साइमन कैटिच ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।
कमेंट्री के दौरान कही ये बात
लंच से पहले अंतिम ओवर में जब कोहली मिशेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हो गए थे। इसके दौरान कमेंट्री कर रहे साइमन कैटिच ने कहा, “किंग अब मर चुका है। वो गेम से बाहर हो गए हैं। बुमराह ने उनकी जगह ले ली है। कोहली खुद से निराश दिख रहे हैं, यह उनके लिए एक बड़ा मौका था। वह रन नहीं बना पा रहे हैं और भारत अब 33 रन पर 3 विकेट खो चुका है, जबकि हम पांचवें दिन लंच पर हैं। ऑस्ट्रेलिया अब जिस स्थिति में है, उससे बहुत ज्यादा खुशी होगी। ”
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं विराट
कोहली ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 रन बनाए, लेकिन इसके बाद शतक (100*) लगाकर पर्थ में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उसके बाद से वो फ्लॉप हो रहे हैं । पर्थ टेस्ट मैच के बाद उन्होंने 7, 11, 3, 36 और 5 रन बनाए। उन्होंने सात पारियों में 27.83 की औसत से 167 रन बनाए हैं।
वहीं, अगर बुमराह की बात करें तो इस सीरीज का उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 12.83 के दमदार औसत से 30 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभी तक 44 टेस्ट मैचों में 203 विकेट लिए हैं।
मुश्किल हुई भारत की राह
इस हार के साथ ही भारत की WTC फाइनल की राह और ज्यादा मुश्किल हो गई है। इस हार की वजह से भारत का अंक प्रतिशत (PCT) 55.89 से गिरकर 52.77 हो गया है। WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए अब टीम इंडिया को सिडनी में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में हरा दे।
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
30 mins agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
35 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
3 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines