ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को करनी थी लेकिन राजनीतिक हालात के चलते इस टूर्नामेंट को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट कर दिया गया। अब UAE में भारत समेत तमाम टीमें खिताबी चुनौती पेश करेंगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो चुकी है। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टीम इंडिया के UAE रवाना होने की फोटो शेयर की है। UAE रवाना होने से पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए हैं।
ये हमारी बेस्ट टीम, बनेंगे चैंपियन
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम इंडिया इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार में से एक है। हमारे पास इस बार वर्ल्ड कप जीतने का शानदार अवसर है। हम ऑस्ट्रेलिया को भी हराने में सक्षम हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2020 में हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही फाइनल मैच हार गए थे। ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम है, लेकिन हम उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
दो बार खिताब से चूक चुका है भारत
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप-2020 और टी20 वर्ल्ड कप-2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन, बदकिस्मती से दोनों ही बार टीम खिताब जीतने में नाकाम रही। दोनों बार टीम इंडिया को फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में खेले गए टी20 महिला एशिया कप में भी टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें टीम इंडिया को श्रीलंका ने हरा दिया था।
टी20 वर्ल्ड कप-2024 के लिए घोषित भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष व यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिट रहीं तो) और सजना सजीवन।
ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर और साइमा ठाकुर।
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट और प्रिया मिश्रा।
ये भी पढ़ें;- AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की हार में मिचेल स्टार्क का हाथ! फिर भी बना दिया खास रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें;- PAK vs ENG: बाबर आजम को नहीं समझा उपकप्तान के भी लायक, टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है पाक टीम
संबंधित खबरें
'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
5 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
14 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
42 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
42 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines