ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो चली है। 12 अक्टूबर को विश्व कप में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। जिसमें कीवी टीम ने जीत हासिल करके श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की भिड़ंत हुई। जिसमें साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है। अब सेमीफाइल की रेस से लगभग 3 टीमों का पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है।
इन 3 टीमों का कटा पत्ता!
ग्रुप-ए की बात करे तो श्रीलंका ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को चारों मैचों मे हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है। ग्रुप ए से श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर है।
ये भी पढ़ें:- एशिया कप 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, रोहित के चहेते खिलाड़ी को मिली कप्तानी
वहीं बात अगर ग्रुप-बी की करे तो बांग्लादेश और स्कॉटलैंड इन दोनों टीमों का पत्ता कटता हुआ दिखाई दे रहा है। स्कॉटलैंड ने 3 मुकाबले खेले हैं और टीम को तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बांग्लादेश ने चार मैच खेल लिए हैं, जिसमें से टीम को 3 में हार और एक में जीत हासिल हुई हई। ग्रुप-बी की पाॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश चौथे और स्कॉटलैंड पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
इन 7 टीमों में सेमीफाइनल की जंग
ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया काफी शानदार स्थिति में दिखाई दे रही है। कंगारू टीम ने अपने तीनों मैच जीते हैं। जिसके साथ पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बनी हुई है। इस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा अब भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग छिड़ी हुई है। वहीं ग्रुप-बी से साउथ अफ्रीका लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इसके अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में टक्कर देखने को मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
30 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
34 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines