ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी इस बार बांग्लादेश के पास है। लेकिन पड़ोसी में बिगड़े हालातों को देखते हुए लगता है बांग्लादेश से टी20 विश्व कप की मेजबानी छिन सकती है। वहीं आईसीसी भी लगातार बांग्लादेश के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ रिपोर्ट सामने आई थी कि टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत, श्रीलंका या यूएई कर सकते हैं। वहीं अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि भारत में महिला टी20 विश्व कप 2024 नहीं होगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की पुष्टि
अक्टूबर में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन उससे पहले बांग्लादेश हो रही हिंसा से वहां के हालात खराब होते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट के बांग्लादेश में होने को लेकर संशय बना हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जय शाह ने पुष्टि की है कि बीसीसीआई ने भारत में 2024 महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह बाहर! अब इन 2 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग; कौन मारेगा बाजी?
बांग्लादेश में बिगड़े हालातों को देखते हुए यह सवाल उठाया गया था। आईसीसी के सामने विश्व कप को स्थानांतरित करने के लिए भारत को एक विकल्प के रूप में माना गया था। शाह ने बीसीसीआई की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हम मानसून में हैं और इसके अलावा हम अगले साल महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे। मैं किसी भी तरह का संकेत नहीं देना चाहता कि मैं लगातार विश्व कप आयोजित करना चाहता हूं।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज अहम
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर जय शाह ने कहा कि हमने बांग्लादेश के अधिकारियों बात नहीं की है। वहां एक नई सरकार ने कार्यभार संभाला है। वे हमसे संपर्क कर सकते हैं या फिर मैं उनसे संपर्क करूंगा। बांग्लादेश सीरीज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें:- फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 54.70 का औसत, दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं मिला विस्फोटक बल्लेबाज को मौका
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
39 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines