Women's T20 World Cup 2024: भारत की जीत ने बदला सेमीफाइनल का समीकरण, 2 टीमों की बढ़ी टेंशन

ICC Women’s T20 World Cup 2024: श्रीलंका पर भारत की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल और सेमीफाइनल का थोड़ा समीकरण बदलता हुआ दिख रहा है। अब 2 टीमों पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

IND W vs SL W

IND W vs SL W

विज्ञापन

ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल को हिला डाला है। टीम इंडिया के लिए श्रीलंका को हराना बेहद जरुरी थी। इस मैच को जीतकर हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा हुआ है और भारत का नेट रनरेट भी काफी अच्छा हो गया है। भारत की जीत से अब सेमीफाइनल का समीकरण बदलता हुआ दिखाई दे रहा है।

दूसरे नंबर पर पहुंची टीम इंडिया

श्रीलंका को 82 रनों से हराकर टीम इंडिया ने अपना नेट रनरेट काफी सुधार लिया है। श्रीलंका के साथ मैच से पहले टीम इंडिया का नेट रनरेट निगेटिव था। लेकिन अब टीम इंडिया नेट रनरेट पॉजिटिव हो गया है। टीम इंडिया श्रीलंका को हराने के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब भारत का नेट रनरेट +0.576 हो गया है। टीम इंडिया से ऊपर अब ऑस्ट्रेलिया की टीम बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है। जबकि भारत को 3 मैचों में से 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

इन 2 टीमों की राह हुई मुश्किल

भारत के बाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान, चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड और सबसे आखिर में श्रीलंका की टीम बनी हुई है। जहां एक तरफ पाकिस्तान की टीम का नेट रनरेट पॉजिटिव में है तो वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका का नेट रनरेट निगेटिव में है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें से उसको एक में जीत और एक में हार सामना करना पड़ा है। इसके न्यूजीलैंड को भी दो मैचों में से एक में जीत और एक में हार सामना करना पड़ा है। इसके अलावा श्रीलंका की हालत पॉइंट्स टेबल में सबसे खराब दिख रही है। श्रीलंका की टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ