ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 11 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की ये लगातार तीसरी जीत है। ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया पहले से ही नंबर-1 पर थी अब उसने पाकिस्तान को हराकर अपनी स्थिति को ओर ज्यादा मजबूत कर लिया है।
भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती
टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें से भारत को 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 4 अंक के साथ भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अब भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में हराना चाहेगी। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है तो वहीं भारत को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! ऑस्ट्रेलिया ने किया सपना ‘चकनाचूर’
ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जाएगी 2 टीमें
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में 4 टीमें पहुंचेंगी। जिसमें से 2 ग्रुप-ए और 2 ग्रुप-बी की टीमें होगी। ग्रुप-ए की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। अब दूसरी टीम भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक हो सकती है।
न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी और पहले ही मैच में भारत को हराया था, उसके बाद कीवी टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब न्यूजीलैंड के 2 मैच बचे हैं। जो श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ होगे। इन दोनों मैच को जीतकर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। वहीं भारतीय टीम का अगला मुकाबला 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: तीसरे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
29 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
33 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines