ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम की नजरें भी ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच पर रहने वाली हैं। टीम इंडिया की सेमीफाइनल रेस के लिए इस मैच का रिजल्ट थोड़ा मायने रखता है। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान किस टीम की जीत से भारत को फायदा होगा?
ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस विश्व कप में काफी शानदार लय में दिखाई दे रही है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी 2 मैच खेले हैं जिसमें टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया पहले और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं टीम इंडिया दूसरे स्थान पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें;- Women’s T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, भारत के साथ ये 3 टीमें दावेदार
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में अगर पाकिस्तान जीत जाती है, तो फिर टीम इंडिया की मुश्किल थोड़ी बढ़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में भारत को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, जबकि टीम इंडिया तीसरे स्थान पर आ जाएगी। इससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बढ़ जाएगी। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो उसके लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएगी और टीम इंडिया के लिए आगे की राह भी आसान हो जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया की भी बढ़ सकती है मुश्किल
इतना ही नहीं पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी ऑस्ट्रेलिया की भी मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे सकती है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान से हार जाती है तो फिर उसका अगल मुकाबला भारत के साथ होगा। भारतीय टीम भी अगर ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देती है तो फिर कंगारू टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
ये भी पढ़ें;- Women’s T20 World Cup 2024: पॉइंट्स टेबल में किस स्थान पर भारत, नंबर-1 बनी वेस्टइंडीज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
8 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
43 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
51 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines