हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CT 2025: ऑस्ट्रेलिया की सबसे खतरनाक संभावित Playing 11, विपक्षी टीमों के छूटेंगे 'पसीने'

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है। वहीं इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Australia Team

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। जिसको लेकर लगभग सभी टीमों का ऐलान हो चुका है, हालांकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया ऐलान अभी तक नहीं किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी चैंपियंस ट्रॉफी की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। पैट कमिंस एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं ट्रेविस हेड फिर से धमाल मचाते हुए दिखेंगे। वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग कैसी हो सकती है?

मजबूत सलामी जोड़ी

ट्रेविस हेड एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा उनका साथ मैथ्यू शॉर्ट देते हुए दिखाई दे सकते हैं। हेड इन दिनों कमाल की फॉर्म दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में भारत के साथ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हेड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले थे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 से पहले श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने यह खास कारनामा करने वाले पहले भारतीय

विज्ञापन

गेंदबाजी लाइनअप को मजबूत करेंगे ये खिलाड़ी

गेंदबाजी लाइनअप में एक बार फिर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की जोड़ी खेलते हुए देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पैट कमिंस तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में एडम जैम्पा पर जिम्मेदारी होगी। वहीं ऑलराउंडर में ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श देखने को मिलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जैम्पा, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने ‘गुपचुप’ तरीके से किया टीम का ऐलान, 429 दिनों बाद हुई इस दिग्गज की वापसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola