ICC ने बैन की क्रिकेट लीग, फैंस को लगा बड़ा झटका

ICC Banned NCL: आईसीसी ने हाल ही में यूएसए की नेशनल क्रिकेट लीग को बैन कर दिया है। जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह भी सामने निकलकर आई है।

icc

icc

ICC Banned NCL: क्रिकेट की लोकप्रियता को देखकर आईसीसी कई देशों में अलग-अलग क्रिकेट लीग करवाती है। एक साल पहले आईसीसी ने यूएसए की नेशनल क्रिकेट लीग को मंजूरी दी थी, लेकिन अब महज एक साल के अंदर ही आईसीसी ने इस क्रिकेट लीग पर बैन लगाने का फैसला किया है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने निकलकर आ रही है।

विज्ञापन

क्यों लगाया बैन?

आईसीसी ने इस लीग को लागू करते हुए कड़े दिशा-निर्देश दिए थे। अब इस लीग को बैन करने का वजह भी सामने निकलकर आई है। दरअसल प्लेइंग इलेवन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए इस लीग को बैन किया गया है। इस लीग में टीमों की प्लेइंग इलेवन में आधे से ज्यादा खिलाड़ी दूसरे देशों के खेलते हुए पाए गए, जो आईसीसी के नियम के विरुद्ध था।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये दिग्गज बने थे ब्रांड एंबेसडर

यूएसए की नेशनल क्रिकेट लीग के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज विवियन रिचर्ड्स और पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। दूसरी तरफ बैन लगाने को लेकर आईसीसी ने एक पत्र भी जारी किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन के नियमों का पालन नहीं किया गया था। इसके अलावा मैदान और मैदान के बाहर भी इस लीग को लेकर कई समस्याएं हैं।

विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन नियमों का पालन न करने के अलावा, जहां कई मौकों पर 6-7 विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतारा गया। इसके अलावा पॉप अप स्थल पर विकेटों का गिरना घटिया साबित हुआ, जहां बल्लेबाजों को शारीरिक नुकसान से बचाने के लिए वहाब रियाज और टाइमल मिल्स जैसे गेंदबाजों को स्पिन गेंदबाजी करने के लिए बाध्य किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ