हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: शुरुआती 10 ओवर में भारत को करना होगा ये बड़ा काम, न्यूजीलैंड के साथ हो जाएगा खेला!

India vs New Zealand: भारतीय टीम 3 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेल रही है। दो दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया मैच में काफी पीछे है। वापसी के लिए टीम इंडिया को तीसरे दिन नई रणनीति को अपनाना होगा।

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेल रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम कमजोर स्थिति में है। टीम इंडिया फिलहाल 302 रनों से मैच में पीछे है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया हार की कगार पर खड़ी है। इसकी वजह टीम की ओर से खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना है। लेकिन टीम इंडिया तीसरे दिन खेल में वापसी कर सकती है। लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को ये काम करना होगा।

वापसी की राह तलाश कर रही है टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने अपने फैसले को सही साबित किया और पुणे की पिच पर 259 रन बनाए। हालांकि न्यूजीलैंड ने जब 259 रन का औसतन स्कोर खड़ा किया था, तब शायद लग रहा था कि भारत आसानी के साथ मैच में अपना दबदबा बना लेगा। लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली जैसे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। भारत दूसरे दिन ही सिमट गया। वहीं दूसरी पारी में न्यूजीलैंड दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 198/5 रन बना चुकी है और 302 रनों की बढ़त भी हासिल कर चुकी है। हालांकि अब टीम इंडिया को मैच में वापसी करने के लिए ये काम करना होगा।

भारत के लिए शुरुआती 10 ओवर अहम

तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को अहम भूमिका निभानी होगी। खासकर स्पिन गेंदबाजों को। शुरुआती 10 ओवर में भारतीय गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिराने होंगे। इसके अलावा न्यूजीलैंड को किसी भी कीमत पर दूसरी पारी में 250 के अंदर ऑलआउट करना होगा। तब जाकर टीम इंडिया चौथी पारी में मुकाबला अपने नाम कर सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, डरा रहा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाजों को लेना होगा सबक

भारतीय बल्लेबाज एक गलती को बार बार दोहरा रहे हैं। बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में भी भारतीय बल्लेबाज बड़ा और आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में टीम को 46 रनों पर सिमटना पड़ा था। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी भारतीय बल्लेबाज जल्दबाजी में बल्लेबाजी कर रहे थे। इस वजह से टीम इंडिया को 156 रनों पर सिमटना पड़ा था। अगर भारतीय बल्लेबाज अपनी दूसरी पारी में संयम भरी बल्लेबाजी करते हैं तो टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Delhi Capitals की इस बात से नाखुश Rishabh Pant! क्या सच में छोड़ेंगे टीम का साथ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola