Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बल्लेबाजी को लेकर ऋषभ पंत को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि अगर पंत 40-50 गेंद खेल लेते हैं तो वो मैच का रुख बदल सकते हैं।
पंत को लेकर कही ये बात
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए रैना ने कहा, पंत की कीपिंग में सुधार आया है। उन्हें वनडे क्रिकेट में और ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।यह पंत के लिए अच्छा मौका है। अगर यशस्वी टॉप ऑर्डर में नहीं खेलते हैं तो उनकी भूमिका और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगी। तब वो नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। अगर वह 40-50 गेंद खेल सकते हैं, तो मैच को खत्म कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “पंत को खुद को समझाना होगा कि अगर मैं 50 गेंद खेल लेता हूं तो आराम से 80-100 रन बना सकता हूं। इसी वजह से मुझे क्रीज पर ज्यादा समय गुजारना होगा। उनके पास प्रतिभा है। वो भारतीय टीम के लिए एक एक्स फैक्टर होने जा रहे हैं। 31 मैचों में पंत ने 33.5 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 125 नाबाद रन है।
जीत सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी
टीम इंडिया ने 2013 में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ जीत हासिल की थी। ऐसे में जब उनसे पूछ गया कि क्या कोहली, रोहित और जडेजा अगले महीने दुबई में 2013 की जीत को दोहरा पाएंगे, तो रैना ने हां में जवाब दिया।
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम का दूसरा मैच 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। वहीं, ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
3 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
4 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
4 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
5 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
5 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
6 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines