Harry Brook England Captain: हैरी ब्रूक को इंग्लैंड टीम के व्हाइट बॉल क्रिकेट का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। ब्रूक का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा था। हालांकि, माना जा रहा था कि बेन स्टोक्स के नाम पर विचार किया जा सकता है। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन के चलते जोस बटलर ने बीच टूर्नामेंट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इंग्लैंड को अफगानिस्तान से हारकर ग्रुप स्टेज में ही बाहर होना पड़ा था। ब्रूक अब तक इंग्लिश टीम की ओर से 26 वनडे और 44 टी-20 इंटनरेशनल मैच खेल चुके हैं।
हैरी ब्रूक बने नए कप्तान
इंग्लैंड की वनडे और टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में सौंप दी गई है। ब्रूक जोस बटलर को रिप्लेस करेंगे। बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद शर्मनाक रहा था। इंग्लिश टीम को दोनों ही टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर होना पड़ा था। बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद व्हाइट बॉल की कैप्टेंसी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। हैरी ब्रूक टूर्नामेंट में बटलर के डिप्टी की भूमिका निभा रहे थे। नए कप्तान के तौर पर हैरी ब्रूक का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा था। हालांकि, ब्रूक के ऊपर वनडे और टी-20 फॉर्मेट में बुरी तरह से संघर्ष कर रही इंग्लैंड टीम को फिर से एकजुट कर बढ़िया प्रदर्शन करवाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
ब्रूक का वनडे-टी-20 करियर
हैरी ब्रूक इंग्लैंड की ओर से अब तक कुल 26 वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 34 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 816 रन ठोके हैं। ब्रूक के नाम 50 ओवर के फॉर्मेट में एक शतक और 5 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, 44 टी-20 मैचों में ब्रूक 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 798 रन ठोक चुके हैं। चार फिफ्टी ब्रूक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी जड़ चुके हैं। ब्रूक के लिए पिछले साल वनडे में कमाल का रहा था। उन्होंने 5 मैचों में 78 की औसत से खेलते हुए 312 रन ठोके थे।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines