LIVE मैच में कामरान गुलाम को जोरदार थप्पड़ मार चुके हैं हारिस रऊफ, देखें वीडियो

Kamran Ghulam: बाबर आजम की जगह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कामरान गुलाम को शामिल किया गया है। हालांकि कभी हारिस रऊफ उन्हें लाइव मैच में थप्पड़ मार चुके हैं।

Haris Rauf (1)

Kamran Ghulam:  इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की सीरीज खेल रही पाकिस्तान टीम, दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेल रही है। पहला मैच गंवा चुकी पाकिस्तान ने दूसरे मैच में बड़े बदलाव किए हैं। दूसरे मैच में बाबर आजम की जगह पर कामरान गुलाम को मौका दिया गया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए पहली पारी में शतक भी जमाया। हालांकि पाकिस्तान सुपर लीग में हारिस रऊफ ने एक मैच के दौरान कामरान गुलाम को करारा थप्पड़ जड़ा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन

हारिस रऊफ ने जड़ा था जोरदार थप्पड़

दरअसल वाक्या साल 2022 का है। जब हारिस रऊफ और शाहिन अफरीदी लाहौर कलंदर्स की ओर से हिस्सा ले रहे थे। इस मैच में लाहौर की ओर से कामरान गुलाम भी हिस्से ले रहे थे। मैच के दौरान पेशावर जाल्मी के बल्लेबाज हजतुल्लाह जजई ने रऊफ की एक गेंद पर शॉट खेला और गेंद हवा में गई थी। इस दौरान कामरान गुलाम ने जजई का कैच छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान रऊफ ने कुछ नहीं बोला। लेकिन इसी ओवर की पांचवी गेंद पर रऊफ ने जजई को आउट कर दिया। वहीं सेलिब्रेशन के दौरान रऊफ ने इस दौरान कामरान को करार तमाचा मार दिया। हालांकि उस वक्त इस मामले को मजाक के तौर पर देखा गया था।

विज्ञापन

अब पाकिस्तान के लिए किया डेब्यू

बाबर आजम की जगह पर कामरान गुलाम को पाकिस्तान के लिए चुना गया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेल दी। इस मैच में कामरान ने 224 गेंदों में 118 रन बनाए थे। इस दौरान घातक बल्लेबाज ने 11 चौके के अलावा 1 छक्का जड़ा था। उनकी शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 366 रन बनाए।

विज्ञापन

ऐसा रहा करियर

कामरान ने अब तक 59 प्रथम श्रेणी मैच में 49.17 की औसत के साथ 4377 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 94 लिस्ट A मैच में 42.32 की औसत के साथ 3344 रन बनाए हैं। वहीं 73 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 27.96 की औसत के साथ 1510 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ