Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से अब तक कई स्टार खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, जबकि कई स्टार खिलाड़ी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर आई है। टीम के स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ फिट हो चुके हैं। अब ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तैयार है।
फिट हुआ स्टार खिलाड़ी
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोट से उबर चुके हैं और वह 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान अपना पहला मैच 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। पाकिस्तान टीम के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए बताया है कि रऊफ फिट हो चुके हैं और वह पहले मैच में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा सूत्र ने ये भी बताया कि पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी अब फिट हैं। किसी खिलाड़ी को कोई समस्या नहीं है।
भारत के खिलाफ रऊफ का शानदार प्रदर्शन
भारत के खिलाफ हारिस रऊफ शानदार गेंदबाजी करते हैं। भारत के खिलाफ अब तक खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 28.30 की औसत के साथ गेंदबाजी की है। उनका बेस्ट प्रदर्शन इस दौरान 21 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। हालांकि उनके फिट होने के बाद भारतीय टीम की टेंशन में इजाफा हुआ है। भारत और पाकिस्तान 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेंगे। आखिरी बार दोनों देश टी-20 विश्व कप 2024 में भिड़े थे, तब भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस टूर्नामेंट का खिताब भी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में जीता था।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, कामरान गुलाम, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
19 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
23 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
31 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
1 hr agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines