हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में रच दिया इतिहास, एमएस धोनी को पछाड़कर बना दिया महारिकॉर्ड

Hardik Pandya: पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।

विज्ञापन

Hardik Pandya Created History: आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया। उन्होंने एमएस धोनी को पछाड़कर नया मुकाम हासिल किया है। हार्दिक की कप्तानी में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार टीमों ने 200 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है।

हार्दिक पांड्या ने रच दिया इतिहास

इस मैच में हार्दिक बल्लेबाजी के साथ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 1 चौका की मदद से 13 गेंदों में 15 रन बनाए, लेकिन कप्तानी में स्टार ऑलराउंडर ने अपना झंडा गाड़ दिया। उन्होंने एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। हार्दिक की कप्तानी में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार टीमों ने 200 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है। उनकी कप्तानी में 4 बार टीमों ने 200 से अधिक स्कोर बनाया है। उनसे पीछे एमएस धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में टीमों ने 3 बार प्लेऑफ में 200 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ में 2 बार 200 से अधिक स्कोर बनाया है।

मुंबई ने पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की

आईपीएल 2025 दूसरे क्वालीफायर मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए हैं। इस मैच में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बनाए। दोनों ने 44-44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जोनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। जबकि नमनधीर ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से 18 गेंदों में 37 रन निकले।

विज्ञापन

मुंबई को फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना हर हाल में जरूरी है। टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में 203 रन डिफेंड करने होंगे। वहीं पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए भी जीत जरूरी है। दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola