Hardik Pandya: एशिया कप 2025 के लिए हार्दिक पांड्या ने स्पेशल तैयारी की है। उन्होंने इस टूर्नामेंट से पहले मुंबई में खूब पसीने बहाए हैं। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। भारत को पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है। इस टूर्नामेंट में हार्दिक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर सकते हैं। वह 17 रन बनाते ही एशिया कप में बड़ा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
एशिया कप 2025 से पहले हार्दिक के पास सुनहरा मौका
दरअसल, हार्दिक पांड्या अब तक टी-20 एशिया कप में 11 विकेट ले चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 87 रन बनाए हैं। अगर हार्दिक आने वाले एशिया कप में अपने बल्ले से 17 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 एशिया कप में 100 रन और 10 विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक कोई भी एशियाई खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है। हार्दिक के पास ऐसा कारनामा करने का शानदार मौका है।
हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए अहम कड़ी हैं। प्लेइंग इलवेन में उनकी भूमिका काफी अहम होगी। वह लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारत को वह दोनों विभाग में सहयोग कर सकते हैं।
एशिया कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम पहला मुकाबला यूएई से खेलने के बाद दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका होगा, जब दोनों देश एक साथ मैच खेलेंगे। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हुआ था। तब भारत ने विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। वहीं एशिया कप में तीसरा मुकाबला भारतीय टीम 19 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी।
संबंधित खबरें
IND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
13 mins agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
56 mins agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
1 hr agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
1 hr agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
3 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
4 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
5 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines