हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: राजकोट में हार्दिक पांड्या का बड़ा करिश्मा, जसप्रीत-भुवनेश्वर को पछाड़ते हुए रच दिया इतिहास

Hardik Pandya: राजकोट के मैदान पर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक मामले में जसप्रीत बुमराह सहित भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के नाम इस मैच में बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाते हुए जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार के अलावा युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है।

हार्दिक पांड्या का नया करिश्मा

हार्दिक अब भारत की ओर से टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा गेंदे फेंकने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है। हार्दिक ने अब तक टी-20 में भारत के लिए 1799 गेंदें फेंकी हैं, जबकि भुवनेश्वर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 1791 गेंदें फेंकी हैं।

T20I में भारत के लिए फेंकी गई सर्वाधिक गेंदें

1799* – हार्दिक पांड्या

विज्ञापन

1791 – भुवनेश्वर कुमार

1764 – युजवेंद्र चहल

विज्ञापन

1509 – जसप्रीत बुमराह

1452 – रविचंद्रन अश्विन

विज्ञापन

 

पांड्या को मिली 2 सफलता

हार्दिक पांड्या को इस मैच में 2 सफलता मिली थी। उन्होंने भारत की ओर से 4 ओवर में 33 रन खर्च किए थे। पांड्या के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी कमाल कर दिया। उन्होंने इस मैच में अपना पंजा खोला। चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 5 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड ने बनाए 171 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर के बाद 171/9 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 28 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों में 43 रन बनाए। उनके अलावा जोस बटलर ने भी 24 रन बनाए। इसके अलावा इंग्लैंड के सभी मुख्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

विज्ञापन

हार्दिक नहीं दिला सके जीत

हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी में खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 35 गेंंदों में 40 रन बनाए। हालांकि वह भारत को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड ने 26 रनों से तीसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘अभी तीन मैच खेलने हैं…’ कमबैक को लेकर इंग्लिश गेंदबाज का बड़ा बयान

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola