Hardik Pandya Amit Shah

हार्दिक पांड्या ने क्या जॉइन की BJP? जानें वायरल तस्वीर का सच

Hardik Pandya BJP: आईपीएल के बीच हार्दिक पांड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके बीजेपी जॉइन करने का दावा किया जा रहा है। आइए इस वायरल वीडियो की पड़ताल करते हैं…

Hardik Pandya BJP: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे पांड्या के दिन काफी अच्छे चल रहे हैं। वे अपने करियर में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या बीजेपी जॉइन कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो भी खूब चर्चा में है।

विज्ञापन

फेक है वायरल पोस्ट का दावा

वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या अमित शाह के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान ये भी दावा किया जा रहा है पांड्या ने बीजेपी जॉइन की। दरअसल, जिस तस्वीर और वीडियो को लेकर ये दावा किया जा रहा है वो पूरी तरह से झूठ है। ये तस्वीरें फरवरी महीने की हैं। जब गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में लोकसभा प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया था। जिसमें 7 विधानसभाओं के बीच मुकाबला होना था। सांसद खेलकूद स्पर्धा कार्यक्रम में में हार्दिक पांड्या ने भी शिरकत की थी। बाद में गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि भी की थी।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ