Video: रजत पाटीदार ने हार्दिक पांड्या की गेंद को बनाया 'रॉकेट', विराट कोहली का रिएक्शन हो गया वायरल

Rajat Patidar Six Hardik Pandya: रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने महज 25 गेंदों में अर्धशतक जमाया। इस पारी के दौरान उन्होंने कई स्टाइलिश छक्के ठोके, जिन्हें देख विराट कोहली भी दंग रह गए।

Rajat Patidar Six

Rajat Patidar Six

Rajat Patidar Six Hardik Pandya: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धूम मचा दी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 25वें मुकाबले में पाटीदार ने विस्फोटक पारी खेली और महज 25 गेंदों में पचासा ठोक डाला। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के ठोके। इन्हीं में से एक छक्के को देख विराट कोहली भी हैरान रह गए।

विज्ञापन

पाटीदार ने ये छक्का 10वें ओवर में लगाया। हार्दिक पांड्या इस ओवर की पांचवीं गेंद डालने आए तो पाटीदार ने इसे ऑफ स्टंप से उठाया और वाइड लॉन्ग ऑन की ओर करारा छक्का जड़ दिया। पाटीदार का ये छक्का इतना शानदार था कि बॉल रॉकेट की तरह हवा में गई और फिर दर्शकों के बीच जा गिरी। ये छक्का देख विराट कोहली ने भी हैरानी जताई। उनका ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

खराब फॉर्म के बाद शानदार वापसी

बता दें कि इससे पहले रजत पाटीदार खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। सीएसके के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में वह डक पर आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 रन की पारी खेली। फिर केकेआर के खिलाफ उनका खराब फॉर्म जारी रहा और महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एलएसजी के खिलाफ 29 रन बनाए। जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। अब उन्होंने एक बार फिर शानदार वापसी कर विराट कोहली जैसे दिग्गजों को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं पाटीदार

इंदौर में जन्मे 30 साल के बल्लेबाज रजत पाटीदार प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए टीम इंडिया में उनका डेब्यू कराया गया, लेकिन वे असरदार साबित नहीं हुए। पाटीदार ने अब तक 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं। जबकि पिछले साल दिसंबर में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। जिसमें वह 22 रन बनाकर आउट हो गए थे। पाटीदार ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। देखना होगा कि अगले मैचों में उनका बल्ला क्या कमाल करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ