Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 14 दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था. गुजरात की ओर से जोस बटलर और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर में अर्धशतक जमाया था. वहीं, दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. इसके बाद डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली, हालांकि आखिरी गेंद पर गुजरात ने मुकाबला 1 रन से जीत लिया.
गुजरात टाइटंस ने बनाया विशाल स्कोर
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे. साई सुदर्शन 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय साझेदारी की थी. शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 70 रन बनाए थे, जबकि जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए. लोअर मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए. उन्होंने भी धुआंधार अंदाज में 6 चौके और 2 छक्के जड़े. इस तरह गुजरात ने विशाल स्कोर बनाया.
ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पाथुम निसांका और केएल राहुल ने अच्छी शुरुआत दिलाई. निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने भी लाजवाब बल्लेबाजी की. उन्होंने 52 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे. इसके बाद नितीश राणा खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 6 गेंदों में 5 रन बनाए. जबकि समीर रिजवी का आज खाता नहीं खुल सका. आखिरी गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे डेविड मिलर एक भी रन नहीं बना सके और इस तरह गुजरात ने 1 रन से मुकाबला जीत लिया. दिल्ली 20 ओवर में 209/8 रन बना सकी.
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
10 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
41 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
44 mins ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
1 hr agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
1 hr agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
1 hr ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines