Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 172 रन बनाए थे, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैक्सवेल ने 36 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब मैक्सी विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं।
ग्लेन मैक्सवेल World Record बनाने की दहलीज पर
दरअसल, टी-20I में अब तक रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। उन्होंने कुल 1651 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग कोहली ने 16 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1403 रनों को अपने नाम किया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जिन्होंने अब तक 1231 रन बनाए हैं। यानी अगर वह 421 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
टी-20 के शानदार खिलाड़ी हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल टी-20 के दमदार खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने साल 2011 में टी-20 डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने अब तक 149 टी-20 मैच में 2833 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक के अलावा उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं। वहीं उन्होंने गेंदबाजी में भी अपनी टीम के लिए अहम योगदान निभाया है। उन्होंने 77 विकेट अपने नाम किए हैं। देश के अलावा वह आईपीएल में भी हर साल रंग जमाते हैं।
संबंधित खबरें
India vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
18 mins agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
1 hr agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
2 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
3 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
3 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
4 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines