Gautam Gambhir: भारतीय टीम युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए खूब मेहनत कर रही है। टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ इंग्लैंड पहुंच गए हैं। हालांकि बीते सप्ताह हेड कोच गौतम गंभीर को अचानक इंग्लैंड से भारत लौटना पड़ा। गंभीर की मां सीमा गंभीर की तबीयत खराब हो गई थी। इस वजह से हेड कोच को बड़ा फैसला लेना पड़ा।
मां आईसीयू में और गंभीर देश सेवा के लिए तैयार
गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को बीते बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस वजह से गुरुवार को गंभीर स्वदेश लौट आए थे। फिलहाल गंभीर की मां की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। लेकिन वह फिलहाल आईसीयू में हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचो की टेस्ट सीरीज को अहमियत देते हुए इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं।
गंभीर पर अहम जिम्मेदारी
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद गौतम गंभीर की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। पहले मैच की प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए भी गंभीर और शुभमन गिल के पास बड़ी चुनौती है। भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस लिहाज से गंभीर एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
5 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
6 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
6 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
7 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
10 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines