India vs England 2nd Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां शुभमन गिल की अगुवाई में भारत को अगस्त तक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का एक मैच खेला जा चुका है, जिसको टीम इंडिया हार गई थी वहीं अब दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया शानदार लय में दिखाई दे रही है। इस बीच द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के ताजा एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस बार कपिल शर्मा के शो में गेस्ट के तौर पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा दिखने वाले हैं। प्रोमो के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि टीम इंडिया में जीजा कौन हैं? इसपर गौतम गंभीर ने भी काफी मजे लिए।
खिलाड़ियों ने किसको बताया टीम इंडिया में जीजा?
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल कपिल शर्मा को शो में पहुंचे थे। जिसका एपिसोड अब जल्द ही आने वाला है, लेकिन उससे पहले इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है जो काफी मजेदार लग रहा है। अब पूरा एपिसोड देखकर दर्शकों को काफी मजा भी आने वाला है। प्रोमो के दौरान कपिल शर्मा तीनों खिलाड़ियों से पूछते है कि टीम इंडिया में जीजा कौन है, जो काफी शिकायतें करता है? इस पर पंत और चहल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम लेते हैं। वहीं गौतम गंभीर हंसते हुए कहते हैं कि जीजा 2 साल से घर नहीं लौटा है।
दरअसल मोहम्मद शमी इंजरी के चलते लंबे समय से टेस्ट टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में शमी ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए थे। आईपीएल 2025 में शमी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते उनको इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला।
टीम इंडिया में देवरानी कौन?
कपिल शर्मा सबसे पहले पूछते है कि टीम इंडिया में देवरानी कौन है? जो इधर की बात उधर करता है। इस अभिषेक शर्मा कहते है कि मुझे अभी टीम में ज्यादा समय नहीं हुआ है तो पंत को पता होगा। जिसके बाद पंत बोलते हैं सारे गलत काम मुझी से कराए जाते हैं। जिसपर सब हंसने लगते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल के मुरीद हुए सचिन-युवराज, सोशल मीडिया पर शेयर की खास पोस्ट
संबंधित खबरें
सूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
38 mins agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
7 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
8 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
8 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
9 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
9 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines