हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टेस्ट में टीम इंडिया के बुरे हाल पर कोच गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, कहा - रैंकिंग मायने नहीं रखती

Gautam Gambhir: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का बुरा हाल है और टीम के लिए फाइनल में पहुंचना भी मुश्किल माना जा रहा है. लेकिन टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि भारत टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रहा है और रैंकिंग मायने नहीं रखती है.

विज्ञापन
भारतीय कोच गौतम गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रही है.

Gautam Gambhir: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. WTC पॉइंट्स टेबल में भारत फिलहाल 5वें स्थान पर मौजूद है और टीम का फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है. भारतीय टीम को पिछले साल ही अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. उससे पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार मिली थी.

भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे 8 टेस्ट मैचों में से 6 या 7 मैच जीतने ही होंगे. लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रही है. गंभीर ने कहा है कि रैंकिंग मायने नहीं रखती और भारत टेस्ट में दमदार प्रदर्शन कर रहा है.

‘मेरा काम ट्रॉफी जीतना है…’

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट में भारत के खराब रिकॉर्ड को लेकर हो रही आलोचना पर बड़ा बयान दिया है. श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर गंभीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “मेरा काम ट्रॉफी जीतना है. मैं बस इसी पर ध्यान देता हूं और इसी में विश्वास रखता हूं. यही मुझमें और बाकी लोगों में फर्क है. मुझे व्यूज या लाइक्स की परवाह नहीं है.”

विज्ञापन

गंभीर ने आगे कहा- “बात बस इतनी है कि हम क्रिकेट में आगे कैसे बढ़ना चाहते हैं. क्या महत्वपूर्ण है और क्रिकेट में सुधार के लिए सही फैसला क्या हैं. हम भविष्य में खेल को किस नजरिए से देखते हैं. रैंकिंग मायने नहीं रखती. हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के बाद से हमने ठीक-ठाक टेस्ट क्रिकेट खेला है.”

गंभीर की कोचिंग में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के हेड कोच का पदभार संभाला था. उन्हें सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. गंभीर की कोचिंग में भारत ने वनडे और टी20 क्रिकेट में तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो सफलता नहीं मिली. इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज को ड्रॉ कराने के अलावा उनके कार्यकाल में भारतीय किसी बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. यही वजह है कि भारतीय टीम का इस बार WTC फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल माना जा रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े जुबिन भरूचा, फ्रेंचाइजी ने बनाया डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस

अक्टूबर-नवंबर 2024 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हार झेलनी पड़ी. वहीं, गंभीर की कोचिंग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया घर पर व्हाइट वॉश हो गई. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद कोच गंभीर ने कहा है कि भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola