वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जमा चुका है ये बल्लेबाज, गेंदबाजों पर जमकर बरपाया कहर

First Triple Century ODI Cricket: वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे बल्लेबाज भी कभी तिहरा शतक नहीं लगा पाए थे। लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर है जिसने वनडे में तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया है।

First Triple Century ODI Cricket

First Triple Century ODI Cricket

विज्ञापन

First Triple Century ODI Cricket: वनडे क्रिकेट में तिहरे शतक की कल्पना करना उतना आसान नहीं है, क्योंकि ये काफी कठिन काम है। आज तक वनडे क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज तिहरा शतक नहीं लगा पाया था। लेकिन अब ये रिकॉर्ड भी टूट चुका है। जी हां अब वनडे क्रिकेट में भी तिहरा शतक लगने का कारनामा हो चुका है। हालांकि ये कारनामा इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में नहीं हुआ है।

ब्लाइंड क्रिकेट में हुआ ये बड़ा कारनामा

दरअसल वनडे क्रिकेट में ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के एक ब्लाइंड खिलाड़ी ने करके दिखाया है। दरअसल ब्लाइंड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 14 जून साल 2022 को एक मैच खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ब्लाइंड क्रिकेटर स्टीफन नारो ने न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाजों पर कहर ढाया। स्टीफन ने इस मैच में 140 गेंदों पर 309 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान स्टीफन ने 49 चौके और एक छक्का लगाया था। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आज तक नहीं बना था।

विज्ञापन

स्टीफन ने तोड़ा था पाकिस्तानी क्रिकेट का रिकॉर्ड

इससे पहले ब्लाइंड क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के क्रिकेटर मसूद जान के नाम था। जिन्होंने साल 1998 में ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 262 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा था, लेकिन फिर साल 2022 में स्टीफन ने मसूद के इस 24 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 541 रन

स्टीफन नारो के तिहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 541 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जो न्यूजीलैंड के लिए बनाना असंभव था। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 272 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 269 रनों से जीत लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ