T20 WC 2026: 'भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा…', पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बेतुका बयान

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने लगातार 4 जीत के बाद सुपर 8 में जगह बनाई है. हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज को लगता है कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा.

Cricket News - 2026-02-20T173034.015

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया ने अब तक खेले गए सभी 4 मुकाबले को अपने नाम किया है. इसके बाद ये कहना कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा ये किसी भी खिलाड़ी द्वारा बेतुका बयान लगता है. पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने भी भारतीय टीम की भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा.

विज्ञापन

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की भविष्यवाणी

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को “स्लॉगर” कहने के कुछ ही दिनों बाद, अब पूरी भारतीय टीम को निशाना बनाते हुए कहा है कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम के दौरान एंकर ने जब आमिर से सुपर 8 के ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में उनकी राय पूछी तो उन्होंने ग्रुप ए से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नाम लिया. आमिर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जिस तरह से खेल रहे हैं, वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं.

विज्ञापन

सुपर 8 ग्रुप A में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बब्वे शामिल हैं. जबकि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ग्रुप B में हैं. इन 8 टीमों की निगाहें अब सेमीफाइनल पर टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

सुपर 8 में भारत का शेड्यूल

तारीखमैचस्थानसमय (IST)
22 फरवरी, 2026भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकानरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबादशाम 7:00 बजे
26 फरवरी, 2026भारत बनाम जिम्बाब्वेएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईशाम 7:00 बजे
01 मार्च, 2026भारत बनाम वेस्टइंडीजईडन गार्डन्स, कोलकाताशाम 7:00 बजे

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बीच बांग्लादेश ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, 2 दिग्गज खिलाड़ियों का हुआ डिमोशन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ