FIFA World Cup 2026, Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी सोमवार, 22 जून को अपने दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. इस मुकाबले में मेसी के पास फुटबॉल जगत में एक नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. मेसी ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई थी और अर्जेंटीना को 3-0 की जीत दिलाई थी. उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 200वां मैच खेलते हुए अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाने का कारनामा किया था. अब मेसी ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में एक गोल करते ही 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बनने से एक कदम दूर
38 साल के लियोनेल मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के बेहद करीब हैं. मेसी फिलहाल 16 गोल के साथ जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के रिकॉर्ड की बराबरी पर हैं. ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक और गोल करते ही मेसी वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड
मेसी पिछले 5 लगातार विश्व कप मुकाबलों में गोल करने में सफल रहे हैं. अगर वह ऑस्ट्रिया के खिलाफ भी गोल दाग देते हैं, तो लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड फ्रांस के महान स्ट्राइकर जस्ट फोंटेन और ब्राजील के दिग्गज जाइरजिन्हो के नाम दर्ज है. ऐसे में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी के पास इस खास क्लब में शामिल होने का मौका होगा.
इतना ही नहीं, अगर मेसी पेनल्टी बॉक्स के बाहर से गोल करते हैं, तो वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा लॉन्ग-रेंज गोल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे. मेसी अब तक वर्ल्ड कप में बॉक्स के बाहर से 5 गोल कर चुके हैं.
क्लोस के सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड की भी कर सकते हैं बराबरी
इसके अलावा, मेसी के पास टीम के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है. यदि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना की टीम ऑस्ट्रिया को हराने में सफल रहती है, तो विश्व कप में यह मेसी की 17वीं जीत होगी. इसके साथ ही वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मिरोस्लाव क्लोस के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. मेसी फिलहाल 16 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि क्लोस ने अपने विश्व कप करियर में कुल 17 मुकाबले जीते थे.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ICC ने महिला क्रिकेटर्स के लिए उठाया बड़ा कदम, जारी की नई गाइडलाइंस
भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026 लाइव?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में यूनाइट 8 स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है. भारतीय फैंस इस चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री के साथ मुकाबलों को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, फीफा वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ज़ी5 (Zee5) ऐप पर उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के दौरे से पहले हार्दिक पांड्या के साथ हो गया खेला! सिलेक्टर्स ने किया दरकिनार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines