FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और टीमें नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं. इसी बीच लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम शानदार शुरुआत के बाद अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार है. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अपने पहले मैच में अल्जीरिया को एकतरफा अंदाज में हराया था.
पहले मैच में मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा था और अब उनकी नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी. तो चलिए जानते हैं मेसी अपने अगले मुकाबले में कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे और आप इस मुकाबले को कहां लाइव देख सकते हैं.
मेसी ने पहले मैच में मचाया था धमाल
अर्जेंटीना ने पहले मैच में अल्जीरिया को एकतरफा अंदाज में हराकर अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. उस मैच में कप्तान लियोनेल मेसी ने हैट्रिक लगाकर सुर्खियां बटोरीं. मेसी ने अपने करीब 20 साल लंबे वर्ल्ड कप करियर में पहली बार हैट्रिक जमाने का कारनामा किया था. अब अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ होगा.
ऑस्ट्रियाई टीम पहली बार विश्व कप में गत चैंपियन अर्जेंटीना के सामने उतरेगी और बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर अर्जेंटीना लगातार दूसरी जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित करना चाहेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे खेला जाएगा.
उरुग्वे और केप वर्डे के बीच भी होगी टक्कर
दिन के अन्य मुकाबलों में उरुग्वे का सामना केप वर्डे से होगा. केप वर्डे इस विश्व कप में पहली बार हिस्सा ले रही है और उसने अपने पहले मुकाबले में स्पेन जैसी मजबूत टीम को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर सबको चौंका दिया था. अब केप वर्डे की नजर उरुग्वे के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 22 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा.
न्यूजीलैंड और मिस्र भी होंगे आमने-सामने
एक अन्य मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना मिस्र से होगा. न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में ईरान के खिलाफ ड्रॉ खेला था और अब वह टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- ‘वह सबको शर्मिंदा कर रहा है…’ फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी पर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ज़ी5 (Zee5) ऐप पर उपलब्ध है. हालांकि, मैच देखने के लिए फैंस को ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
टीवी पर किस चैनल पर देखें लाइव मैच?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में यूनाइट 8 स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है. भारतीय फैंस इस चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री के साथ फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबलों को लाइव देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत हटे नहीं, हटाया गया! LSG की कप्तानी छोड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines