Tammy Beaumont Retirement: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ब्यूमोंट 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट अपने आखिरी मुकाबले के रूप में खेलेंगी. लगभग 17 साल तक इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के बाद 35 वर्षीय ब्यूमोंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी. साल 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी.
इंग्लैंड के लिए खेले 260 इंटरनेशनल मैच
साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं. ब्यूमोंट ने अब तक इंग्लैंड के लिए 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 4500 से अधिक रन दर्ज हैं, जिसमें रिकॉर्ड 12 शतक शामिल हैं. वह इंग्लैंड की ओर से महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी हैं. इसके अलावा, ब्यूमोंट ने टी20 इंटरनेशनल में 1975 रन बनाए हैं, जबकि 11 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से 612 रन निकले हैं.
वह इंग्लैंड की उन चुनिंदा महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. ब्यूमोंट ने 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 410 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड अपने नाम किया. इसके बाद 2023 महिला एशेज में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान उन्होंने 208 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर बनीं.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: खराब प्रदर्शन करके भी अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे
‘इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान’
रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए टैमी ब्यूमोंट ने कहा कि लगभग 17 साल तक इंग्लैंड की जर्सी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. उन्होंने कहा, “लगभग 17 वर्षों तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि बचपन में जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. ब्यूमोंट ने कहा, “यह सोचकर मुझे बहुत खुशी होती है कि कितने लड़के-लड़कियों को इससे प्रेरणा मिली है.”
ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ संजू सैमसन की वापसी के लिए टीम कॉम्बिनेशन मत बिगाड़िए…’ पूर्व भारतीय असिस्टेंट कोच की बड़ी चेतावनी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines