IND vs ENG: खराब प्रदर्शन करके भी अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या को छोड़ा पीछे

IND vs ENG: टीम इंडिया आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी बुरी तरह से हार रही है. जिसके कारण ही टीम के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी-20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

Abhishek Sharma
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद 5 टी-20 मुकाबले खेल चुकी है. सभी मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि इस दौरान सिर्फ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ही अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उसके बाद भी उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वहीं हार्दिक पांड्या को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2 / 6

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सिर्फ 1 ही छक्का जड़ा. हालांकि इसी के साथ वो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने 28 गगनचुंबी छ्क्के जड़े हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 3 / 6

स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम दूसरे नंबर पर नजर आता है. पांड्या का भी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है. इंग्लिश टीम के खिलाफ पांड्या ने टी-20 में 27 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. (Pic Credit- Hardik Pandya Instagram) 

विराट कोहली

विराट कोहली 4 / 6

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली भी इंग्लिश टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन टी-20 फॉर्मेट में करते थे. जिसके कारण ही उनके नाम टी-20 में कुल 19 छक्के हैं.  (Pic Credit- Virat Kohli Instagram) 

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 5 / 6

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. रोहित शर्मा ने अपनी पहचान सिक्सर किंग के रूप में बनाई थी. टी-20 फॉर्मेट में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 18 छक्के जड़े थे.  (Pic Credit- AI Generated) 

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 6 / 6

वर्ल्ड कप विनर कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी इस लिस्ट में है. सूर्यकुमार यादव ने इंग्लिश टीम के खिलाफ ही अपना टी-20 डेब्यू किया था. सूर्यकुमार यादव ने टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 18 ही छक्के जड़े हैं.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन