ENG vs WI: इंग्लैंड के गेंदबाज गस एटकिंसन ने डेब्यू में रचा इतिहास, तोड़ डाला 48 साल पुराना रिकॉर्ड

ENG vs WI Gus Atkinson Debut Record: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 7 विकेट चटका डाले। इस शानदार स्पैल के साथ एटकिंसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गए।

ENG vs WI Gus Atkinson Debut Record

ENG vs WI Gus Atkinson Debut Record

ENG vs WI Gus Atkinson Debut Record: इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। बुधवार से लॉर्ड्स में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाज गस एटकिंसन ने पहले ही मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखा दिया। गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू मैच में तूफानी गेंदबाजी करते हुए एक के बाद एक 7 विकेट चटका डाले। पहली पारी में इस शानदार गेंदबाजी से एटकिंसन क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गए।

बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले इंग्लैंड के तीसरे गेंदबाज बने गस एटकिंसन

गस एटकिंसन डेब्यू मैच में 7 विकेट चटकाने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे गेंदबाज बन गए। उन्होंने 12 ओवर में 45 रन देकर 7 विकेट चटकाए। जिसमें 5 मेडन ओवर भी शामिल रहे। यह इंग्लैंड के लिए टेस्ट की एक पारी में अब तक का तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। एटकिंसन ने इस मामले में जॉन लीवर का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने दिल्ली (1976) में भारत के खिलाफ 45 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

डोमिनिक कॉर्क ने इसी मैदान पर लिए थे 7 विकेट 

बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में जॉन फेरिस का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 1892 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 37 रन देकर 7 विकेट झटके थे। दूसरे स्थान पर डोमिनिक कॉर्क हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में 1995 में 43 रन देकर 7 विकेट निकाले थे। एटकिंसन इसी के साथ अपने पहले टेस्ट मैच में सात विकेट लेने वाले सातवें अंग्रेज खिलाड़ी भी बन गए।

एक ओवर में चटकाए 3 विकेट 

एटकिंसन ने 35वें ओवर में महफिल लूटी। उन्होंने इस ओवर की दूसरी, तीसरी और पांचवीं गेंद पर विंडीज के बल्लेबाज एलिक अथांजे, जेसन होल्डर और जोशुआ डिसिल्वा के विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी का वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं निकला। यही वजह है कि एक समय में विंडीज के 88 रन पर 3 विकेट थे, लेकिन इसके बाद एटकिंसन ने बल्लेबाजों के ऐसे होश उड़ाए कि पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। वेस्ट इंडीज की टीम 41.4 ओवर में 121 रन बनाकर ढेर हो गई। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला। उन्होंने 10 ओवर में 26 रन दिए और 3 मेडन ओवर फेंक जेडन सील्स का विकेट चटकाया। कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट चटकाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ