ENG vs WI: ट्रेंट ब्रिज में मची तोड़फोड़, पहले टूटी छत, फिर टूटा बल्ला

ENG vs WI Alzarri Joseph Broke Ollie Pope Bat: वेस्ट इंडीज के गेंदबाज शमर जोसेफ के स्टेडियम की छत तोड़ने के बाद अल्जारी जोसेफ ने ओली पोप का बल्ला तोड़ डाला। कुल मिलाकर विंडीज ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का बहुत नुकसान किया।

ENG vs WI Alzarri Joseph Broke Ollie Pope Bat

ENG vs WI: अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा ओली पोप का बल्ला।

ENG vs WI Alzarri Joseph Broke Ollie Pope Bat: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं, जिन्हें देख फैंस दंग रह जाते हैं। ऐसे ही नजारे इंग्लैंड-वेस्ट इंडीज के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सामने आ रहे हैं। जहां शनिवार को तीसरे दिन स्टेडियम में तोड़फोड़ मच गई। पहले मैच में घुटनों पर रही वेस्ट इंडीज की टीम ने दूसरे मैच में जबर्दस्त वापसी की। विंडीज के बल्लेबाज केवम हॉज के शानदार शतक के बाद जोशुआ दा सिल्वा और 11वें नंबर पर उतरे शमर जोसेफ ने तबाही मचा दी। शमर ने तो ऐसे छक्के ठोके कि स्टेडियम की छत पर रखीं टाइल्स टूटकर नीचे बैठे दर्शकों पर गिर गईं। इसके बाद जब अल्जारी जोसेफ गेंदबाजी के लिए आए तो फिर तोड़फोड़ मचा दी। उन्होंने अपनी तूफानी गेंद से इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप का बल्ला तोड़ डाला।

विज्ञापन

तीसरे ओवर में तोड़ डाला बल्ला

ये नजारा तीसरे ही ओवर में देखने को मिला। पोप बेन डकेट के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज के रूप में आए। अल्जारी जोसेफ ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद थोड़ी नीची रही, जिस पर पोप ने स्ट्रेट की ओर शॉट लगाना चाहा, लेकिन बॉल उनके बल्ले का निचला हिस्सा तोड़ते हुए निकल गई। पोप को खुद इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया कि उनका बल्ला टूट गया है। फिर जब उन्हें टूटा बल्ला दिखा, तो उन्होंने दूसरे बल्ले के लिए इशारा किया। इसके बाद उन्हें दूसरा बल्ला लाकर दिया गया, जिससे उन्होंने आते ही चौका ठोक डाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

अल्जारी जोसेफ ने ही बनाया शिकार

खास बात यह है कि ओली पोप अल्जारी जोसेफ का ही शिकार बने। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 6 चौके ठोक 51 रन जड़े। उन्हें 26वें ओवर की पहली गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने आउट किया। बॉल चेंज होने के बाद वेस्ट इंडीज को वरदान मिला और तूफानी बल्लेबाजी कर रहे पोप केविन सिनक्लेयर को कैच दे बैठे। आखिरकार उनकी शानदार पारी का अंत हुआ। ओली पोप के बाद बेन डकेट भी आउट हो गए। उन्होंने 92 गेंदों में 11 चौके ठोक 76 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ