ENG vs WI: शमर जोसेफ का हाहाकार, छक्के से ठोक तोड़ डाली स्टेडियम की छत, दर्शकों पर गिरा मलबा

ENG vs WI 2nd Test Shamar Joseph Six: वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज शमर जोसेफ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम में खलबली मचा दी। उन्होंने एक छक्के से स्टेडियम की छत पर लगीं टाइल्स को तोड़ दिया। जिसका मलबा दर्शकों पर आ गिरा।

ENG vs WI Shamar Joseph Six Breaks Stadium Roof

ENG vs WI: शमर जोसेफ के छक्के ने मचाई खलबली।

ENG vs WI 2nd Test Shamar Joseph Six: वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हाहाकार मचा दिया। ट्रेंट ब्रिज में दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में विंडीज के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने तीसरे दिन तूफानी पारी खेली। 11वें नंबर पर उतरे शमर जोसेफ ने तो ऐसा कहर बरपाया कि इंग्लैंड के दर्शकों में खलबली मच गई। उन्होंने अपनी शानदार पारी में गगनचुंबी छक्के ठोके। इनमें से एक छक्के ने स्टेडियम की छत ही तोड़ डाली।

विज्ञापन

गगनचुंबी छक्के से तोड़ डालीं टाइल्स

ये नजारा 107वें ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज गस एटकिंसन ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो शमर जोसेफ ने गगनचुंबी छक्का ठोक डाला। इस छक्के को ठोक जोसेफ में जोश भर गया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं आया, लेकिन चौथी गेंद पर उन्होंने बल्ले का मुंह खोलकर डीप बैकवर्ड की ओर तगड़ा छक्का जमा दिया। ये छक्का इतना तूफानी था कि गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। जैसे ही बॉल छत पर गिरी, इसने टाइल्स तोड़ डालीं। इसके बाद इसका मलबा नीचे बैठे दर्शकों पर गिर गया। जिससे वे बचते हुए नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

कितने रन बनाकर आउट हुए 

शमर जोसेफ ने तूफानी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 122.22 के स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए। उन्हें मार्क वुड ने 112वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। वहीं दूसरे छोर पर जोशुआ डिसिल्वा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 122 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 82 रन बनाए। जोशुआ और शमर के बीच 10वें विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप हुई। इसी के साथ वेस्ट इंडीज ने पहली पारी में 41 रन की लीड ले ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

बनाया ये रिकॉर्ड 

जोशुआ सिल्वा और शमर जोसेफ की 71 रन की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ दसवें विकेट के लिए वेस्टइंडीज की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 2012 में एजबेस्टन में दिनेश रामदीन और टीनो बेस्ट के बीच 143 रन की साझेदारी सबसे बड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ