ENG vs SL: एक, दो नहीं शतक जड़ते ही पथुम निसांका ने बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड, तोड़ा इंग्लैंड का सपना

ENG vs SL: श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में करारी मात दी है। चौथी पारी में श्रीलंका ने 200 से ज्यादा के स्कोर को बेहद आसानी से चेज कर लिया। हालांकि इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भी श्रीलंका सीरीज 2-1 से हार गई है।

ind vs - 2024-09-09T184238.225

ENG vs SL: श्रीलंका ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। इस टेस्ट मैच में चौथी पारी में श्रीलंका की टीम को 219 रन बनाए थे। श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने दूसरी पारी में शानदार शतक बनाया। उन्होंने 127 रन की पारी खेली। वो आखिर तक आउट नहीं हुए। उनकी इस पारी की वजह श्रीलंका इस मैच आसानी से जीतने में सफल रही। इस मैच को जीतने के बाद भी श्रीलंका ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका की टीम ने बनाए ये रिकॉर्ड

    • एक दशक बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड में कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले उन्होंने 2014 में टेस्ट मैच जीता था।
    • अनुभवी सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने 7,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। वो ये कारनामा करने वाले चौथे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। उनसे आगे टेस्ट में कुमार संगाकारा (12,400), महेला जयवर्धने (11,814) और एंजेलो मैथ्यूज (7,766) हैं।
    • ये श्रीलंका की टेस्ट में इंग्लैंड में चौथी जीता है। इससे पहले वो 1998, 2006, 2014 में भी इंग्लैंड को हराया था।
    • पथुम निसांका दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में सक्सेसफुल रन चेज में हंड्रेड बनाया है। इसके अलावा श्रीलंका के पांचवें बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने चौथी पारी में सक्सेसफुल रन चेज में शतक बनाया है।उनसे पहले ये कारनामा कुसल परेरा, अरविंदा डी सिल्वा,महेला जयवर्धने और दिमुथ करुणारत्ने कर चुके हैं।
    • पथुम निसांका टेस्ट मैच में सक्सेसफुल रन चेज में सबसे तेजी से शतक बनाए वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जॉनी बेयरस्टो हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में ये रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

इंग्लैंड का क्लीन स्वीप का सपना टूटा

इस मैच में हार के साथ ही इंग्लैंड का समर में क्लीन स्वीप करने का टूट गया है। इंग्लैंड ने समर में आखिरी बार क्लीन स्वीप 20 साल पहले 2004 में किया था। श्रीलंका के खिलाफ पहले दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि इंग्लैंड इस मुकाम को हासिल कर लेगी, लेकिन श्रीलंका ने उनका सपना टूट गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ