Duleep Trophy 2024: ईशान किशन को लगा बड़ा झटका, टीम में वापसी की उम्मीदें हुई कम

Duleep Trophy 2024 Ishan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईशान किशन दलीप ट्रॉफी 2024 के शुरुआती मैच को मिस कर सकते हैं।

ishan kishan

ishan kishan

विज्ञापन

Duleep Trophy 2024 Ishan Kishan: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। टीम वापसी करने के लिए सेलेक्टर्स ने ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। जिसके बाद ईशान किशन को बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा गया। लेकिन अब ईशान की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

क्या चोटिल हो गए हैं ईशान?

ईशान किशन का दलीप ट्रॉफी 2024 के शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन चोटिल हो सकते हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन झारखंड के कप्तान थे, उनकी टीम लीग चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब ये तय नहीं माना जा रहा है कि क्या किशन दलीप ट्रॉफी में खेल पाएंगे? इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईशान किशन की जगह कुछ मैचों के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है। बता दें, जब दलीप ट्रॉफी को लेकर टीमों का ऐलान हुआ था तो संजू सैमसन किसी टीम में भी नहीं थे।

विज्ञापन

फिलहाल टीम इंडिया में वापसी मुश्किल

दरअसल ईशान किशन ने मानसिक तनाव होने के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद से सेलेक्टर्स ने ईशान को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी लेकिन ईशान ने इसको नजरअंदाज कर दिया था। ईशान ने पिछला रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट भी नहीं खेला था। जिसके बाद उनको बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था। अब घरेलू क्रिकेट खेलने के साथ ईशान की टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें जगी थी लेकिन फिर से उनको झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी 2024 में अच्छा प्रदर्शन करके ईशान के पास टीम इंडिया में वापसी करने का सुनहरा मौका है, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि क्या ईशान इस टूर्नामेंट में खेलते हैं या नहीं? इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए दलीप ट्रॉफी काफी अहम हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ