
Video: UP T20 League की अंक तालिका में उलटफेर, CSK के स्टार खिलाड़ी की टीम पिछड़ी
Edited By Mashahid abbas

Edited By Mashahid abbas
UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग का रोमांच अब लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह की टीम अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत रही है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार खिलाड़ी समीर रिजवी की टीम को अब नुकसान हो रहा है। समीर रिजवी इस टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को भी समीर रिजवी ने अच्छी पारी खेली लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब समीर रिजवी की टीम कानपुर सुपरस्टार के टूर्नामेंट से बाहर होने के आसार नजर आने लगे हैं। अंक तालिका की मौजूदा स्थिति पर नजर फेरी जाए तो पहले स्थान पर दिग्गज खिलाड़ी रिंकू सिंह की टीम मेरठ मारेविक्स 10 प्वाइंट के साथ है।
वहीं, समीर रिजवी की टीम 4 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए फिलहाल सभी टीमों में संघर्ष जारी है। अंक तालिका की पूरी अपडेट पाने के लिए पूरा वीडियो देखिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: