IPL 2024: जानें कौन हैं रिचर्ड ग्लीसन, जिन्हें CSK में मिली डेवोन कॉनवे की जगह

Richard Gleeson: IPL 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम के स्टार बल्लेबाज चोट के कारण पहले ही 17वां सीजन नहीं खेल रहे थे।

Devon Conway ruled out of IPL 2024 CSK named Richard Gleeson as his replacement

जानिए रिचर्ड जेम्स ग्लीसन के बारे में। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

विज्ञापन

Richard Gleeson: IPL 2024 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर सामने आई। टीम के स्टार बल्लेबाज चोट के कारण पहले ही 17वां सीजन नहीं खेल रहे थे। अब खबर आई है कि डेवोन कॉनवे इंजरी के कारण अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। कॉनवे की जगह रिचर्ड ग्लीसन को CSK के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि रिचर्ड ग्लीसन कौन हैं।

तेज गेंदबाज हैं ग्लीसन

रिचर्ड जेम्स ग्लीसन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं। उनकी उम्र 36 साल है। वह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2022 में भारतीय टीम के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक खेले 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 20.77 की औसत और 8.90 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं। 3/15 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन

टी20 क्रिकेट में रिचर्ड ग्लीसन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 90 मैच खेले हैं। इस दौरान 87 पारियों में उन्होंने 101 सफलताएं प्राप्त की हैं। टी20 में उनकी औसत 24.32 की और इकॉनमी 8.18 की रही है। 5/33 इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टी20 में उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल और 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है।

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

रिचर्ड ग्लीसन ने अब तक कोई टेस्ट और वनडे मैच नहीं खेला है। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो 34 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 57 में उन्होंने 143 विकेट हासिल किए हैं। 10/113 एक मुकाबले में उनके सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। साथ ही 21 लिस्ट ए मैच की 18 पारियों में उन्होंने 28 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी औसत 29.14 की और इकॉनमी 5.82 की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ