IPL 2024: रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, धोनी के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी

IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा आज फिर से पंजाब किंग्स के खिलाफ एक्शन में होंगे। रोहित आज एक नया इतिहास रचने वाले हैं। ऐसा करने वाले रोहित दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

ipl 2024 pbks vs mi rohit sharma playing his 250th match 2nd player

ipl 2024 pbks vs mi rohit sharma playing his 250th match 2nd player Image Credit: Social Media

IPL 2024 PBKS vs MI: आईपीएल 2024 में आज 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब के होमग्राउंड मुल्लांपुर पर खेला जाएगा। दोनों टीमों को अभी तक इस सीजन 2-2 जीत ही मिली है जबकि 4-4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं रोहित के लिए ये मैच खास है इस मैच में रोहित एक नया कीर्तिमान अपने नाम करने वाले हैं।

विज्ञापन

रोहित बनाएंगे नया कीर्तिमान

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज आईपीएल में अपना 250वां मुकाबला खेलने जा रहे हैं। जिसके बाद रोहित आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने किया था। धोनी आईपीएल में 250 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

अभी तक धोनी आईपीएल में 256 मुकाबले खेल रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कप्तानी में अपनी-अपनी टीम को 5-5 बार आईपीएल का खिताब जिताया है। अब एमएस धोनी सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में तो वहीं रोहित, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में 249 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 6472 रन दर्ज है। आईपीएल में रोहित का बेस्ट स्कोर 109 रन नाबाद है। इसके अलावा आईपीएल 2024 में भी रोहित कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक रोहित 6 मैचों में 167 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बना चुके हैं। रोहित ने सीएसके खिलाफ पिछले मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाया था। हालांकि मुंबई इंडियंस इस मैच को जीत नहीं पाई थी लेकिन रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ